अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने आज छापेमारी की. इस छापेमारी में दो बांग्लादेशाी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया कि रोनी मंडल और समीर चौधरी बांग्लादेश के नागरिक हैं जबकि पिंटू हलदर भारतीय नागरिक है शक है कि ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठी को अवैध रूप से भारत में लाते थे.
ईडी की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है तीनों को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया है. बता दें कि मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 स्थानों पर तलाशी ली थी.
झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से एक दिन पहले मंगलवार को ईडी द्वारा राज्य के कई स्थानों पर की गई छापेमारी के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई ‘भाजपा को बांग्लादेशी घुसपैठ का विमर्श स्थापित करने में मदद करने का एक प्रयास है।’
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
