कांग्रेसियों ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

अभी अभी झारखंड राजनीति
Share Now

प्रेम रंजन पासवान और गोविन्द पंडा ने से संयुक्त रूप से बांटे कंबल

वरीय संवाददाता: टंडवा:चतरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर टंडवा प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए पंचायती राज जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन पासवान एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष गोविन्द पंडा के नेतृत्व में गरीबों और असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कड़ाके की ठंड में राहत पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे

ठंड के इस कठिन दौर में दैनिक मजदूरी करने वाले, सड़क किनारे रहने वाले, असहाय बुजुर्ग और गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं होते। राहत वितरण के दौरान जैसे ही जरूरतमंदों को गर्म कंबल मिले, उनके चेहरों पर सुकून और संतोष साफ झलकने लगा।

हर घर कांग्रेस अभियान के तहत घरों में लगाए पार्टी का झंडा

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न घरों में पार्टी का झंडा लगाया और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

लोकतांत्रिक संघर्ष का प्रतीक है कांग्रेस: प्रेम रंजन पासवान

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन पासवान ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस देश के लोकतांत्रिक संघर्ष, आज़ादी और संविधान निर्माण की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। कांग्रेस ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचितों की आवाज़ बनकर राष्ट्र को एकजुट रखा है। हमारा संकल्प है कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हम हर मोर्चे पर निर्णायक संघर्ष जारी रखेंगे।

विचारधारा के लिए समर्पण: गोविन्द पंडा

युवा नेता गोविन्द पंडा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस महज एक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है। यह विचारधारा हमें देश की आजादी से लेकर आज तक देश की आन-बान और शान की खातिर कुर्बान होने और निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।

कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति


कार्यक्रम के दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष कामेश्वर यादव, संजय भुईयां, जगरनाथ यादव, सुरेश यादव, किशनोत यादव, करम यादव, नरेश महतो, रिझन महतो, बुटा महतो के साथ-साथ महिला नेत्री संजु देवी और रिंकी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *