शहर के नए इलाकों मे भी कैमरों का इन्सटॉलेशन जरुरी
रांची: राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा है कि स्मार्ट सिटी का कमांड सेंटर अत्याधुनिक आईटी आधारित उपकरणों पर कार्य कर रहा है और इसमें मैनुअल इन्टरवेंशन न के बराबर है इसलिए इसका अधिक से अधिक उपयोग कैसे हो इस ओर पदाधिकारी ध्यान दें। रांची स्मार्ट सिटी एबीडी क्षेत्र के जुपमी भवन स्थित कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए सचिव नें ये बात कही। उन्होंने कमांड सेंटर से रेगुलेट हो रही रांची शहर की यातायात प्रबंधन, पुलिस सर्विलांस, एसओएस, ईसीबी, वीएमएसबी, पीए सिस्टम सहित कई अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की जानकारी ली।
स्मार्ट सिटी के सीईओ ने दी जानकारी
इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार नें सचिव को बताया कि पिछले तीन वर्षों से ये कमांड सेंटर रांची की यातायात प्रबंधन को रेगुलेट कर रहा है इसके साथ साथ शहर में अपराध नियंत्रण और अपराध के उद्भेदन में इसका पूरा सहयोग रांची पुलिस को मिल रहा है। उन्होने ये भी बताया कि रांची के अलावा भी प्रदेश के अन्य शहरों में हुयी कुछ बड़ी आपराधिक घटनाओं जिनका तार रांची से भी जुड़ा रहै है ,उसके उद्भेदन में भी इस सेंटर नें महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।
अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने कई अवाश्यक दिए निर्देश
प्रधान सचिव सह प्रबंध निदेशक ने कहा कि शहर का दायरा बढ़ रहा है वैसे में जरुरी है कि जो क्षेत्र कैमरों या अन्य उपकरणों से अच्छादित नही हैं वहां भी कैमरे और ट्रैफिक कंट्रोल से संबंधित उपकरण लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि अब ऑनलाईन चालान को सीधे नियम तोड़नेवाले संबंधित व्यक्ति को एआई के माध्यम से भेजा जाय इसमें कोई मैनुअल इंटर्वेंशन नही होना चाहिए। सीईओ नें बताया कि अब चालान एआई के माध्यम से सीधे यातायात नियम तोड़नेवाले के मोबाईल पर जाता है।
इस सेंटर का अपना रेवेन्यू मॉडल हो इसको लेकर आप बैरिएबल मैसेज साईन बोर्ड और ऑडियो सिस्टम पर विज्ञापन का प्रसारण कर सकते हैं। सीईओ ने बताया कि इसके लिए दर निर्धारण का कार्य प्रक्रियाधिन है, लेकिन सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार प्रसार पिछले तीन साल से चल रहा है। सचिव नें कहा कि राज्य सरकार ऐसा सेंटर प्रदेश के कुछ बड़े शहरों में स्थापित कर सकती है।
ये भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार,महाप्रबंधक तक्नीकी राकेश कुमार नंदक्योलियार,पीआरओ अमित कुमार, हॉनीवेल ऑटोमेशन लि. के प्रबंधक अतुल अग्रवाल,स्मार्ट सिटी के प्रबंधक उत्कर्ष कुमार, स्मार्ट सिटी के अंजनी दूबे और सतीश कुमार मौजूद रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
