रांची: Hemant Soren ने सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विधानसभा परिसर स्थित औषधालय में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। यह ऐसा पुण्य कार्य है जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को रक्तदान के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करे तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इस अवसर पर Rabindra Nath Mahato, मंत्रीगण, विधायकगण तथा विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।
