गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म वस्त्र वितरित

झारखंड रांची
Share Now

रांची। राजधानी के बिरसा चौक -हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल द पार्क रिट्रीट व पूजा रेस्टोरेंट के संयुक्त सौजन्य से शनिवार को गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल व अन्य गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। होटल द पार्क रिट्रीट व पूजा रेस्टोरेंट के व्यवस्थापक/संचालक रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि हर वर्ष दिसंबर माह(जाड़े के मौसम) में अपनी मां स्व. अशर्फी देवी की स्मृति में गरीब,लाचार व जरूरतमंद वृद्ध महिला-पुरुष व गरीब बच्चों के बीच कंबल एवं अन्य गर्म वस्त्र का वितरण किया जाता है। इस क्रम में शनिवार (27 दिसंबर) को लगभग चार सौ गरीब,लाचार वृद्ध महिला-पुरुष व गरीब बच्चों के बीच कंबल एवं अन्य गर्म वस्त्र का वितरण किया गया।


इस मौके पर समाजसेविका आशा देवी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। गरीबों की सेवा से संतुष्टि मिलती है। मौके पर ऋतु देवी, वीर नारायण प्रसाद, खुशबू जायसवाल, पूजा कुमारी, तान्या कुमारी, आदित्य कलवार, अभिषेक कलवार, अंकित कलवार, रेशमा देवी, दिलीप, जीतेन्द्र साव, सोनिका कुमारी, मधु, नेहा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *