उम्मीद फाउंडेशन की ओर से 5 जनवरी 2025 को मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन आड्रे हाउस में किया जाएगा. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फाउंडेशन के सदस्यों की ओर से जानकारी दी गई. इस पुरस्कार को झारखण्ड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1928 में भारत को अपनी कप्तानी में पहली बार गोल्ड मैडल दिलवाया.और जिन्हें भारत की और से 1925 में ओक्स्स्फोर्ड ब्लू का खिताब से नवाजा गया. जयपाल सिंह मुंडा का जन्म 3 जनवरी 1903 को खूंटी के पाहन टोली गाँव में हुआ था जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती झारखंड में ही नहीं बल्कि देशभर में मनाई जाती है.
पुरस्कार मे एक पदक, एक स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र पुरस्कृत व्यक्ति को दिया जाता है। पुरस्कार में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी को अपना नामांकन करना होगा. इस वर्ष के लिए नामांकन 20 December तक स्वीकार किए जाएंगे, जिसमें एक खेल से अधिकतम 2 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. पुरस्कार में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाडी, अपना समुचित विवरण– e-mail-officeummidfoundation@gmail.com, व्हाट्सएप्प – +919431399089/ 7903573979/9819400812 यहाँ भेज सकते हैं.
बता दें कि उम्मीद फाउंडेशन एक सामाजिक संस्थान है. जिसका राजनीति से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है. उम्मीद फाउंडेशन एक RAGISTERED संस्था है. और इस फाउंडेशन की ओर से जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार का आयोजन 5 जनवरी 2021 से की जा रही है. इस मौके पर खिलाड़िया को राष्ट्रिय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में शानदार और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, उनके सक्रिय खेल कार्यकाल और सेवानिवृत्ति के बाद दोनों के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है. पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का चयन उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है.
पुरस्कार देने का उद्धेश्य क्या है ?
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार झारखण्ड राज्य की साढ़े तिन करोड़ जनता का सम्मान करेगा.इस पुरस्कार के माध्यम से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के संघर्ष, त्याग, बलिदान और उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है. साथ में राज्य के वैसे प्रभुत्व व्यक्ति, नौजवान महिला, पुरुष को सम्मानित करना है उनकी प्रतिष्ठा बढ़ानी है, जिन्होंने अपने मेहनत, संघर्ष और त्याग से इस राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्व योगदान दिया है.
विजन क्या है ?
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का योगदान इस भारत देश के लिए खास कर इस झारखण्ड प्रदेश के लिए जिस तरह का रहा है . उस तरह का मान सम्मान व पहचान 122 वर्षों में अब तक नहीं मिल पाया है. हमारी टीम उम्मीद फाउंडेशन की यह कोशिश है की इस तरह के कार्यक्रम देश के अलग- अलग स्थानों पर आयोजित कर उनके त्याग, बलिदान और संघर्षों की गाथा लोगों तक पहुँचाया जाय.
जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार- 2024
संक्षिप्तविवरण
जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार- 2024
आयोजक- उम्मीद फाउंडेशन
दिनांक – 5 जनवरी 2025
पुरस्कार के प्रकार
01 जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न
02 द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यंत)
03 सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार
04 जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार
05 भगवान् बिरसा मुंडा वीरता पुरस्कार
06 झारखण्ड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
हॉकी,टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, कुश्ती, मुक्केबाजी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, निशानेबाज, कबड्डी, तैराकी, तीरंदाजी, वालीबॉल, भारोत्तोलन,दौड़ इत्यादि.
सिलेक्शन कमिटी सलाहकार समिति
मनोज कुमार यादव – पूर्व रणजी खिलाडी
असुंता लकरा – पूर्व हॉकी खिलाडी
बिजय शंकर सिंह – महासचिव हॉकी झारखण्ड
मंगल मिंज- STATE REFRI