सोमवार को गांडेय विधायक और झामुमो नेत्री विधायक कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर हेलीॉप्टर रोकने का आरोप लगाया है. कल्पना सोरेन का कहना है आज उनकी लातेहार, तोरपा और जगन्नाथपुर में सभाएं थी लेकिन घाटशिला में बीजेपी और केंद्र सरकार द्वारा उनके हेलीकॉप्टर को रोक दिया गया है. इसको लेकर कल्पना सोरेन ने एक वीडियो जारी किया है. कल्पना ने लिखा है.
कल्पना ने वीडियो में कहा है वह घाटशिला में है. वहां वो सभाएं की लेकिन अन्य सभाओं के लिए जब वो वहां से निकलने की कोशिश की तो उनके हेलीकॉप्टर को रोक दिया गया. उन्होंने आगे कहा इस चुनावी प्रचार में भी केंद्र सरकार हमारे साथ किस तरह से बर्ताव कर रही है। हमें परेशान कर रही है। कहा हमें परमीशन नहीं दी जा रही है कि हम लातेहार, तोरपा और जगन्नाथपुर में जाकर चुनावी सभा कर सकें.
इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि पांच चरण के मतदान को इसबार दो चरणों में कराए जा रहे हैं और चुनाव प्रचार के अंतिम दिने उन्हें प्रचार करने से भी रोका जा रहा है. इसके साथ ही बीजेपी को चुनौती देते हुए कल्पना ने कहा कि झारखंड में अब आपकी नीतियां नहीं चलेगी. आप कार्यक्रम को बाधित कर रहे हैं इसका जवाब झारखंड की जनता देगी.
कल्पना के इस वीडियो को टैग करते हुए सीएम हेमंत ने लिखा है पिछले हफ्ते मुझे डेढ़ घंटे तक रोककर चुनाव प्रचार में जाने नहीं दिया गया। आज कल्पना को भी चुनावी सभा में जाने से रोका जा रहा है। इतना डर क्यूँ है भाजपा और केंद्र सरकार को झारखण्डियों से? भाजपा ने पिछले 5 साल में कई बार मेरे कामों में रोड़ा अटकाने का काम किया। जब भी मैं राज्य के लिए आगे बढ़ता हूं, यह लोग षड्यंत्र पर षड्यंत्र करते हैं उससे बाज नहीं आते हैं।मुझे जेल में डालने से भी इनका मन नहीं भरा है क्या? कारण क्या है?
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
