बीजेपी में शामिल होते हुए भावुक हुए आदित्य विक्रम जायसवाल, कहा- बहुत झुका अब नहीं

बीजेपी में शामिल होते हुए भावुक हुए आदित्य विक्रम जायसवाल, कहा- बहुत झुका..अब नहीं

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

झारखंड में विधानसभा चुनाव से कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल बीजेपी में शामिल हो गए हैं. भाजपा में शामिल होने के दौरान जायसवाल भावुक दिखें. उन्होंने मंच पर रोते हुए कहा कि मेरे लिए बहुत ही भावुक पल है पांच पीढ़ी से जिसके साथ मिलकर देश की सेवा हम लोगों ने की, आज उसको (कांग्रेस) को छोड़कर झारखंड के हित के लिए हमलोग यहां आए हैं।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने आगे कहा हम लोग हमेशा राष्ट्रवाद के पुजारी रहे हैं. लेकिन बीते दिनों में कांग्रेस-जेएमएम की जो सरकार है वह स्वार्थवाद में काम कर रही है. इसलिए अब झारखंड को बचाना है तो झारखंड में एनडीए की सरकार लाना होगा. हम लोग हमेशा राष्ट्रवाद के पुजारी रहे हैं. लेकिन बीते दिनों में कांग्रेस-जेएमएम की जो सरकार है वह स्वार्थवाद में काम कर रही है. यहां युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ. यहां महिला सुरक्षित नहीं. यही सब सोचते हुए हमलोगों ने भाजपा ज्वाइन किया है. अंत में यह कहना चाहूंगा कि झुक-झुक कर खड़ा हुआ हूं मैं. अब झुकने का शौक नहीं. हालातों की भट्टी में जब-जब तुम मुझको झोंकोगे, तब तप कर सोना बनूंगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *