अटल परिसर टंडवा में धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

अभी अभी झारखंड रांची राजनीति
Share Now

टंडवा/ चतरा: प्रखंड अंतर्गत अटल परिसर टंडवा में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एनटीपीसी के अटल परिसर में आयोजित समारोह में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, पूर्व विधायक किशुन कुमार दास एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षयवट पाण्डेय ने की, जबकि संचालन टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पाण्डेय ने किया। उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

समारोह के दौरान तीन सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल एक महान वक्ता और कवि थे, बल्कि उनके कार्यकाल में देश ने ऐतिहासिक विकास के नए आयाम छुए।

इस अवसर पर सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को आर्थिक मजबूती प्रदान की और पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत को सामरिक रूप से सशक्त बनाया।

वहीं पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो उनके आदर्शों और कुशल नेतृत्व की याद दिलाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता थे, जिन्हें सभी दलों में समान सम्मान प्राप्त था। शिक्षा विद् डॉ. नंद किशोर सुलभ ने कहा कि अटल जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संयोजक उपेन्द्र पांडेय ने किया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सिंह, जिप सदस्य सह मिश्रौल मंडल अध्यक्ष देवंती देवी, वरिष्ठ नेता विजय चौबे, कामेश्वर पांडेय, छेदी पांडेय, प्रमोद सिंह, सुनील चौरसिया, महेंद्र यादव, बबलू प्रसाद गुप्ता, रामेश्वर राणा, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, जगदीश महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *