झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित देवी मंडल के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर बवाल किया. थाने में तोड़-फोड़ की साथ ही फाइलों को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 35 लोगों को नामजद किया और अन्य 50 लोगों को भी आरोपी बनाया है इसके साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है मृतक की पहचान कारूडीह निवासी इंदर यादव के 25 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है कहां जा रहा है कि मृतक बाइक से कही जा रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
