
कुमार बाग रोड स्थित पोट पोटो नदी छठ घाट के पास सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। संस्थापक पंकज सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं मोहल्लावासी शामिल हुए।
द जन सभा | डेस्क | रांची
कुमार बाग रोड स्थित पोट पोटो नदी छठ घाट के समीप बुधवार को प्रस्तावित सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। सूर्य मंदिर के संस्थापक सह झामुमो नेता पंकज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। पुरोहित मुकेश मिश्रा, श्रवण पाठक एवं उज्ज्वल पाठक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। भूमि पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव से मंदिर निर्माण कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होने तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा और स्थानीय लोगों में मंदिर निर्माण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर संस्थापक पंकज सिंह, अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सचिव बबलू मित्रा, कोषाध्यक्ष रोमा कुमारी, सहसचिव चंद्रदीप कुमार, सहकोषाध्यक्ष नीरज यादव, कार्यकारी अध्यक्ष संगीता प्रजापति सहित इंदु देवी, पूजा यादव, रितु कुमारी, पुतुल सिंह, अनीता चौधरी, श्यामला देवी, सूरज सिंह, रेफा मोदक, मनोज सिन्हा एवं संरक्षक मुन्ना साहू, पुनीत साहू, गोविंद मित्रा, दिनेश यादव, रमेश यादव, आकाश बंसल, सतीश सिंह, प्रमोद झा, महेश सिंह, राम सिंह, धीरज सिंह, संतोष तिवारी, राजेश द्विवेदी, भोलू, अनिल, संदीप मंडल, दिलीप, श्रवण, अर्जुन गाड़ी, मुन्नाराम, देवानंद, गणेश, लाव सिंह, राजेश सिन्हा, मनोज केसरी, गौतम डे, अंकित एवं रोहित केसरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी और मोहल्लावासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों की सहभागिता ने इस आयोजन को सामूहिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना दिया। आयोजकों को उम्मीद है कि सूर्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थल क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख धार्मिक एवं आस्था का केंद्र बनेगा। साथ ही छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए भी यह मंदिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
